Header Ad

Uttrakhand Dehradun: देहरादून सचिवालय में महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री धामी को राखी, वहीं राखी स्टॉल भी लगाये

मुख्यमंत्री को राखी बांधते हुए महिला

'वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी

रक्षाबंधन पर्व से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। वहीं यह भी कहा हमारी बहनों ने जब भी कोई संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है। ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा नये उत्पाद बनाने के लिए अनेक नवाचार किये गये हैं। 

Uttarakhand Dehradun Latest News

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि त्योहारों एवं विशेष पर्वों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। ‘वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।इस योजना के तहत प्रदेश के सभी विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आज यानि 24 अगस्त से 28 अगस्त 2023 तक राखियों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,  प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, गीता धामी व वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी एवं सीडीओ उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.