Header Ad

India News: सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा ब्रत, पढ़ें पूरी खबर.. Seema Haider

सीमा हैदर ने रखा ब्रत 

India News: सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा ब्रत, पढ़ें पूरी खबर.. Seema Haider

भारतीय चन्द्र मिशन चंद्रयान 3 आज बुधवार को उतरने के लिए तैयार है। चंद्रयान 3 अब सफलता पूर्वक अपने अंतिम चरण पर पहुँच गया है, एलएम आज शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर उतरेगा। अभी तक मिशन पूरी तरह से अच्छा कार्य कर रहा है। पूरे देश की नजरें अब चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर है, जो सफल होकर भारत को उन देशों के विशिष्ठ समूह में शामिल कर देगा जिनमें चीन, रूस और अमेरिका शामिल हैं। इसी को लेकर पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider Viral Video) ने चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग की कामना करते हुए ब्रत रखा है। सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पाकिस्तानी सीमा हैदर चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक हो इसके लिए पूजा अर्चना भी की।

Seema Haider Latest News

वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि आज मेरा ब्रत है। जब तक चंद्रयान 3 ( Chandrayan-3) भली भांति सफल तरीके से लैंडिंग न करले तब तक मैं खाना नहीं खाऊँगी। ना ही कुछ पीऊंगी। यह भी कहा कि हमारे भारत देश के लिए एक बहुत बड़ी बात होगी जब चंद्रमा पर चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक लैंडिंग करेगा। सीमा हैदर ने यह भी कहा कि मैं राधे कृष्ण भगवान को बहुत मानती हूं। मेरी सभी देवी देवताओं से प्रार्थना है कि हमारा चंद्रयान 3 को सफलता मिले। इसी के साथ देश के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ी बात कही की देश को बहुत आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत मेहनत की है। हमारी देश को यह सफलता मिलती है तो पूरी दुनिया में भारत का दबदबा कायम रहेगा।