Header Ad

दुःखद खबर: तीन साल का मासूम बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, परिवार का था एकलौट लड़का

GULDAR ATTACK news

मासूम बच्चा परिवार का इकलौता चिराग था। गुलदार के हमले से भदूरा पट्टी के गांवों में दहशत बनी हुई है। और वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है

उत्तराखंड में बढ़ते जा रहा है जंगली जानवरों का आतंक बिलकुल भी रुकने का नाम नही के रहा है। इस घटना की लगातार पहाड़ों से ख़बर सामने आ रही है। राज्य के टिहरी जिले से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां बताया जा रहा है प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव में गुलदार ने एक तीन साल के मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया है। वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है । वहीं परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

सुचना के अनुसार मासूम बच्चा परिवार का इकलौता चिराग था। गुलदार के हमले से भदूरा पट्टी के गांवों में दहशत बनी हुई है। और वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है। वहीँ बताया जा रहा की भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन साल का बेटा आरव अपनी मां धर्मा देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। वहीं अचानक से शनिवार शाम 7:30 बजे के लगभग आरव की मां लाइट जलाने के लिए घर के अंदर गई। इतने देर में गुलदार ने तीन साल के मासूम बच्चे को आंगन से उठाकर खेतों में पटक डाला, और बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पड़ोस के लोग बहार आए। और बच्चा वहां दिखाई नहीं दिया।

Uttarakhand News GULDAR ATTACK

पड़ोसियों ने और मां ने काफी ढूढ़ृ-खोज के बाद बच्चा घर से 50 मीटर दूर धान के खेतों के बीच रोते हुए मिला। मौके पर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लेकर पहुंचे। वहां पहुंचने तक बच्चे ने दम छोड़ दिया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी। वन रेंज अधिकारी मुकेश डिमरी, थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शाम 7:30 बजे भरपूरिया गांव से गुलदार की सूचना मिली। और तुरंत टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो रही थी वहीं परिजन घायल अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए लंबगांव अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की गर्दन पर कई घाव थे। वहां के विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला व ग्राम प्रधान मातबर सिंह पंवार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है। वन विभाग की टीम को गांव में गश्त बढ़ाने को कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.