Header Ad

ट्रेन की कोच में सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत, बहुत देर बाद आग पर काबू पाया

ट्रैन में लगी आग

इस दर्दनाक हादसे पर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही

देश के लिए एक दुखद घटना सामने आ रही है। आज शनिवार तड़के रेलवे के एक कोच में आग लगने के पर  कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं मदुरै  के यार्ड में खड़ा रेलवे का यह स्लीपर कोच एक प्राइवेट पार्टी द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया गया था, जिसमें अवैध रूप से ले जाए जा रहे बहुत से लोग सवार थे। रसोई गैस सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया, तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और बताया जा रहा है दक्षिण रेलवे  के प्रवक्ता ने  घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं सुचना मिलने पर दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक, मदुरै के मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।सुचना के तहेत घटना के बारे में प्रवक्ता ने बताया कि  आज शनिवार के सुबह 5:15 बजे एक निजी पार्टी द्वारा बुक किए गए कोच में आग लगने की सूचना मिली। यह कोच मदुरै यार्ड में खड़ा/पार्क किया गया था। तुरंत दमकल गाड़ियों को बुलाया गया जो 5:45 बजे पहुंची और 07 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।


ख़बर के अनुसार मिली जानकारी के माध्यम किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मरने की खबर है। जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं जिन्हें  जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं प्रवक्ता ने कहा कि इस कोच में लखनऊ से 65 यात्रियों की निजी पार्टी थी जो ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै – पुनालुर एक्सप्रेस) से आज सुबह 3:47 बजे मदुरै पहुंचा था।  सुचना मिलने पर पार्टी कोच को अलग कर दिया गया और मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर खड़ा कर दिया गया। जबकी कोच पार्क किया गया  तो निजी पार्टी कोच में पार्टी के कुछ सदस्य चाय/नाश्ता तैयार करने के लिए अनधिकृत रूप से अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे थे, जिसके कारण कोच में आग लग गई। जैसे आग लगने की सूचना  मिली बाहर निकल गए। कोच अलग होने से पहले ही कुछ यात्री प्लेटफार्म पर उतर चुके थे।


प्रवक्ता ने कहा कि इस यात्री दल ने अपनी यात्रा 17 अगस्त को लखनऊ से शुरू की थी और कल 16824 एक्सप्रेस द्वारा चेन्नई लौटने वाला था। इसके बाद इसे वहीं से लखनऊ लौटना था। प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे द्वारा मानवीय आधार पर हर एक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया जा रहा है।मृतकों में छह लोगों का नाम-पता चला है। इनमें शत्रुदमन सिंह निवासी सीतापुर, मिथिलेश कुमारी निवासी सीतापुर, शांति देवी निवासी लखीमपुर, मनोरमा अग्रवाल निवासी लखनऊ, हिमानी बंसल निवासी लखनऊ और परमेश्वर दयाल शामिल हैं। परमेश्वर का पता कन्फर्म नहीं है।

Train accident uttar pradesh news

इस दर्दनाक हादसे पर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुद घटना पर नजर बनाए हैं। हर पल की अपडेट ले रहे। रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय से बात की। हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए, इस पर नजर बनाए हैं। प्रमुख गृह सचिव ने कमान संभाल ली है। और  स्थानीय अधिकारियों द्वारा रेलवे के अधिकारियों के साथ बात कर यूपी के लोगों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.