Header Ad

इन दिनों पहाड़ में खूब धूम मचा रहा मसाण गीत, महेश और ममता की आवाज में हुआ रिलीज MASAN KUMAONI SONG

इन दिनों पहाड़ में खूब धूम मचा रहा मसाण गीत, महेश और ममता की आवाज में हुआ रिलीज MASAN KUMAONI SONG


कुमाऊँ। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ी गीतों की खूब धूम मची है, जहाँ पहाड़ के शादी-ब्याह, पार्टियों में हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी जैसे डीजे गीतों की मांग होती थी वहां अब पहाड़ी गीतों की मांग है। लोग पहाड़ी डीजे गीतों में खूब थिरक रहे हैं। डीजे गीतों के साथ साथ उत्तराखंड के पौराणिक , लोकगीतों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड के कई लोगों गायकों द्वारा देवभूमी संस्कृति कक लेकर हास्य गीत भी प्रस्तुत किये जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ एक गीत यूट्यूब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

मसाण गीत पोस्टर

गीत का शीर्षक मसाण है। इस गीत को उत्तराखंड के  मशहूर युवा गायक महेश कुमार ने गाया है। इस गीत को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इस मसाण गीत पर रिल्स भी बना लिए हैं। आपको बता दें कि यह गीत अन्य गीतों से कुछ अलग बनाया गया है। गीत में अभिनेता का किरदार निभा रही हैं उत्तराखंड की मशहूर इंस्टाग्राम की सुपरस्टार Bhawana Chuphal भावना चुफाल, सायद ही कोई गीत ऐसा होगा जिसमें एक लड़की एक लड़के की किरदार निभा रही हो। 


यह भी:- मसाण गीत को सुनने और देखने के लिए इस लाइन पर क्लिक करें Masan Kumaoni Video Song


गायक महेश कुमार ने बताया कि मसाण गीत एक नवविवाहित महिला से आधारित है जिसमें यह दर्शया गया है कि पहाड़ की एक लड़की शादी होकर अपने ससुराल में जाती है, तभी उसको मसाण (छल) लग जाता है। जिस कारण से महिला की तबियत बिगड़ने लगती है। महिला के परिवार वाले कहते हैं, इस महिला को कुछ भी नही है यह एक बहाना बनाकर घर पर रहती है। इसी नोक झोक  से पति-पत्नी में बहस होते रहती है। इस मसाण वीडियो गीत को राणा प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गीत में महेश कुमार और ममता आर्या ने अपनी मधुर आवाज दी है।


यह भी पढ़ें- महेश और ममता का Nanu Baoujyu Kumaoni Video नानू बौजु वीडियो गीत खूब हो रहा वायरल पूरा पढ़ें 


कुमाऊनी गीत "मसाण" MASAN Kumaoni Song वीडियो गीत के बारे में जानें:- 

मसाण MASAN KUMAONI SONG वीडियो गीत में भावना चुफाल, शिवंक्षा चंद एवं लच्छू पहाड़ी ने बेहरीन अभिनय किया है। इन सभी का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद किया। गीत को महेश कुमार ने लिखा है। गीत में डीजे वायरस ने संगीत दिया है। ममता आर्या और महेश कुमार (Mahesh Kumar mamta Arya) ने गीत को अपनी स्वर से सजाया है। निर्देशक और डीओपी बिट्टू फोटोग्राफी तथा पोस्टर पंकज मेहरा ने डिजाइन किया है। वीडियो के निर्माता दिनेश राणा हैं। मैनेजर ज्योति आर्या। मसाण वीडियो गीत 12 मई को रिलीज किया गया। अभी तक गीत को 75000 से भी अधिक लोगों ने देख लिया है।