Header Ad

सदस्यता रद्द के आदेश की कॉपी को सरकार के पुतले के साथ जलाकर किया विरोध

जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता रद्द के आदेश की कॉपी को सरकार के पुतले के साथ जलाकर किया विरोध
सरकार का पुतला फूंका

कपकोट। वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर और वर्तमान ज़िला पंचायत सदस्य शामा हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त करने पर युवा समाजसेवी भूपेन्द्र कोरंगा के नेतृत्व में शामा ज़िला पंचायत के लोगों तथा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा शामा बाज़ार में उत्तराखण्ड सरकार का पुतला दहन किया। लोगों ने इस सरकार से इस आदेश को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताते हुए सरकार के आदेश की कॉपी को भी उत्तराखंड सरकार के पुतले के साथ जलाकर विरोध प्रदशित किया। 

सदस्यता रद्द की कॉपी भी जलाई

इस दौरान शामा न्याय पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कोरंगा , वरिष्ठ पत्रकार और उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी रमेश पांडेय कृषक , युवा समाजसेवी भूपेन्द्र कोरंगा , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शामा नरेंद्र कोरंगा , क्षेत्र पंचायत सदस्य सीरी प्रवीन कोरंगा , केदार कोरंगा , तारा कार्की , गणेश कुमार , पूर्व प्रधान रातिर विजय मेहता, प्रहलाद कोरंगा , प्रवीन कोरंगा , कमलेश कार्की और यतेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.