Header Ad

कपकोट के हरिमोहन ऐठानी को मिला इंडियन आइकॉन अवार्ड 2023, Indian icon award harimohan aithani

हरिमोहन Harimohan aithani ने अब तक नेशनल, वर्ल्ड रिकॉर्ड और अवार्ड के 32 से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त किये हैं
Harimohan Aithani

कपकोट। बागेश्वर जनपद के कपकोट निवासी हरिमोहन ऐठानी को इंडिया स्टार आइकॉन अवार्ड वर्ष 2023 सम्मानित किया गया। यह अवार्ड  इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड्स / वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा हरिमोहन ऐठानी को शिक्षण और अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में प्रशंनीय कार्य के लिए दिया गया है। आपको बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं गणित के शिक्षक हरिमोहन सिंह ऐठानी पुत्र  गुमान सिंह ऐठानी गाँव ऐठान (कपकोट ) के रहने वाले हैं, 1 मई 2023 को  भारत की एक प्रसिद्ध रिकॉर्ड संस्था इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्डस /वर्ल्ड रिकॉर्डस और अवार्ड संस्था ने इनको एक प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अवार्ड के रूप में प्रदान किया है। यह प्रमाण पत्र इनको शिक्षण और अनेकों वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रदान किया है। हरिमोहन Harimohan aithani ने अब तक नेशनल, वर्ल्ड रिकॉर्ड और अवार्ड के 32 से अधिक प्रमाण पत्र प्राप्त किये हैं। हरिमोहन का वर्ष 2014 में लिम्का बुक ऑफ नेशनल  रिकॉर्ड और वर्ष 2015 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है। ये रिकॉर्ड इनको  मैजिक स्क्वायर  लिखने में मिले थे। हरिमोहन ऐठानी ने ये सभी अवार्ड और प्रमाण पत्र गणित के विभिन्न एवं प्रसिद्ध   सिद्धान्तों को कम से कम समय में सत्यापित करने पर मिले हैं। एक अंतराष्ट्रीय और जटिल थ्योरी को हल करने के लिए इनके अब तक 2 अंतराष्ट्रीय प्रीव्यू जर्नल प्रकाशित हो चुके हैं।

Indian icon award


कपकोट के हरिमोहन ऐठानी की कुछ उपलब्धियां आप भी जानें Harimohan Aithani

  • लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड
  • लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • एवेरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • इंफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • अमेजिंग इंडियन रिकॉर्ड
  • नेशनल जूरी अवार्ड
  • इंटरनेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड
  • इंडिया स्टार प्राउड अवार्ड
  • भारत गौरव अवॉर्ड
  • भारत भूषण अवार्ड  आदि हैं।

नए-नए सूत्रों को खोजना, सिद्ध करना, गणित के जटिल सिद्धान्तों को सिद्ध करने का प्रयास करना, अपने तरीके से सत्यापित करना, गणित के नए-नए सिद्धान्तों को खोज कर सत्यापित करना एवं शार्ट ट्रिक निकालना इनकी शौक है। संख्या सिद्धान्त पर हरिमोहन की गहरी रुचि है।
उन्होंने अपना संपर्क नम्बर भी इस प्रकार से 7302446567 है।