Header Ad

हल्द्वानी में होने जा रहा पहली बार कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन, लोक कलाकारों द्वारा दी जायेगी प्रस्तुति, Kumaon Dwar Mahotsav 2023

हल्द्वानी में होने जा रहा पहली बार कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन, लोक कलाकारों द्वारा दी जायेगी प्रस्तुति, Kumaon Dwar Mahotsav 2023

कुमाऊँ द्वार महोत्सव पोस्टर


कुमाऊं। हल्द्वानी में प्रथम बार 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक कुमाऊँ द्वारा महोत्सव 2023 का आयोजन {Kumaon Dwar Mahotsav 2023) होने जा रहा है। जहाँ कुमाऊँ की लोक संस्कृति व सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए  कृष्णा फाउंडेशन द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के लोक कलाकारों के साथ साथ बॉलीवुड कलाकारों भी शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि यहाँ कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं में नृत्य व भजन प्रतियोगिता और ऐपण प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। छोलिया नृत्य, लोक नृत्य, उत्तराखण्डी व्यजन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। आप को यह भी बता दें कि एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में होने जा रहा इस महोत्सव का उद्धघाटन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में हंस फाउंडेसन के संस्थापक भोले महाराज व माता मंगला को आमंत्रित किया गया है।

कुमाऊँ द्वार


इस  कुमाऊँ महोत्सव के मुताबिक कुमाऊँ की बोली-भाषा, लोक संस्कृति, लोक कला व खान-पान को बढ़ावा देना है। इसी के साथ की पहाड़ के उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं इस महोत्सव में पहाड़ी उत्पादों के भी स्टॉल लगाये जायेंगे। इस महोत्सव में उत्तराखंड के वरिष्ठ व युवा कलाकरों को मंच के माध्यम से कुमाऊँ की संस्कृति को बढ़ावा देंगे। लोक कलाकार प्रहलाद मेहरा, पवनदीप राजन, अरुनिता कांजिलाल,  दीवान कनवाल, गोविन्द दिगारी, सुरेश प्रसाद सुरीला, ललित मोहन जोशी, इन्दर आर्या, सुरेश राजन, जितेन्द्र तोमक्याल, ख़ुशी जोशी दिगारी, स्वेता महरा, राकेश खनवाल, चंद्र प्रकाश, कैलाश कुमार, नैन नाथ रावल, राकेश खनवाल, दीपा नगरकोटी, ममता आर्या दर्शन फर्स्वाण, राकेश पनेरू, लता तिवारी तथा अन्य सुपरस्टार कलाकार भी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.