Header Ad

विवेकानद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी का परीक्षाफल हुआ घोषित, Inter college hichodi kapkot

क्षितिज देव कक्षा 6th A 97.58 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया

प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी


कपकोट। आज 31 मार्च 2023 को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट में परीक्षाफल वितरण  कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष जीवन सिंह शाही द्वारा की गई । परीक्षाफल कार्यक्रम में कक्षा स्तर पर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आज के इस परीक्षाफल कार्यक्रम में संपूर्ण विद्यालय में सबसे अधिकतम अंक क्षितिज देव कक्षा 6th A 97.58 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं दूसरे स्थान पर छात्रा कविता कोरंगा कक्षा 8A 97.17 साथ तथा तृतीय स्थान पर मानस पांडे कक्षा 7 Aने 97.11 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया ।

छात्रों को सम्मानित करते हुए

विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। मंच संचालकों द्वारा अपने उद्बोधन में प्यारे भैया बहनों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रावत उप प्रधानाचार्य कांडपाल परीक्षा प्रमुख पांडे वरिष्ठ आचार्य लोहानी तथा समस्त विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.