Header Ad

Uttarakhand : दीपा के ऐपण पूरे प्रदेश समेत विश्व तक चर्चाओं में, घर बैठे कमाती हैं महीने के हजारों रुपये Deepa Aipan Art

रक्षा बंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐपण राखी भेजी जिसनें प्रधानमंत्री ने दीपा का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद पत्र भेजा
ऐपण करती दीपा

खड़क सिंह मेहता ब्यूरो

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं रुद्रपुर निवासी दीपा मटेला (Deepa Matela) ऐपण बना कर पहाड़ की संस्कृति परम्परा को संजो रही है। दीपा हर तीज त्यौहारों के ऐपण बनाकर लोगों तक साझा करती है। दीपा मटेला रक्षाबंधन पर्व, दीपावली, करवा चौथ जैसे त्यौहारों को ऐपण बनाकर खास बनाती है। ऐपण से बने राखी जिसमें दाज्यू , भुला, भैजी, ब्रो, प्यारा भाई नाम लिखकर लोगों की मांग होने पर पूरे प्रदेश, देश व विदेशों तक भेजती हैं। वहीं करवा पर्व पर पूजा की थालियों, छनियां व लोटे पर अलग - अलग डिजाइन बनाकर नजदीकी बाजार के दुकानों में बेचती हैं। जिससे दीपा की अच्छी खासी कमाई होती है। दीपा की ऐपण इन दिनों खूब चर्चाओं पर हैं।


दीपा मटेला ने कैसे की ऐपण की शुरुआत How Deepa Matela Started The Appen

हमारी टीम से दीपा मटेला की बात के दौरान बताया कि उनका बचपन अल्मोड़ा में ही बीता हुआ है, घरों शुभ कार्य होने पर ऐपण किये जाते थे, तभी बचपन से ही रूचि ऐपण डिजाइन की ओर बढ़ती गयी। समय- समय पर दीपा अपने शौक को पूरा करते रहती। वर्ष 2019 में कोरोना महामारी जैसे बीमारी के दौरान लॉक डाउन लग गया था तभी सभी लोग करीब तीन महीने तक अपने अपने घरों में रहे। तभी दीपा ने घर में बैठे बैठे समय बिताने के साथ साथ ही अपने शौक को पूरा करने की ठानी। धीरे धीरे ऐपण का काम घर में रहकर शुरू किया। जिसके बाद दीपा ने कुछ ऐपणों को बनाकर सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक पर पोस्ट किए तभी लोगों को दीपा के द्वारा बनाये गए ऐपण खूब पसंद आने लगे। लोगों ने मैसेज के जरिये संपर्क किया और दीपा के द्वारा बनाये गए ऐपणों की मांग बढ़ने लगी। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अमेरिका तक इनकी ऐपण की मांग है।
दीपा ने बताया कि वर्तमान में करीब 10 महिलाओं का एक ऐपण ग्रुप बनाया है। जिसमें सभी महिलाओं द्वारा बेहतरीन डिजाइन ऐपण बनाकर पहाड़ की संस्कृति को देश विदेशों तक पहुंचा रहे हैं। नगर निगम रोजगार द्वारा एक समूह बनाकर सभी महिलाएं चौकियां, पूजा थाली, नेम प्लेट, दिवार डिजाइन, मोबाईल फोन कवर, चाभी के छल्ले, मेज, कप, घड़े, चाय केटली, कलस आदि पर ऐपण बनाती हैं। दीपा द्वारा बीते वर्ष रक्षा बंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐपण राखी भेजी जिसनें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपा का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद पत्र भेजा। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के नेम प्लेट भी ऐपण डिजाइन किए तथा उन्हें भेंट भी किया। दीपा अपनी इस मेहनत से घर पर बैठे बैठे महीने का 30 से 35 हजार रुपये कमा लेती हैं। 
दीपा ने बनाए सीएम धामी व आई ए एस रावत के नेम प्लेट

दीपा ऐपण के साथ साथ ब्यूटी पार्लर का काम व यूट्यूब व्लॉग बनाती है आप भी जानें Deepa Pahadi Vlog

ऐपण के साथ साथ कुछ समय अपने सोसाइटी में ही ब्यूटी पार्लर का काम भी करती हैं तथा समय समय पर सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक पर भी अपना व्लॉग वीडियो अपलोड करती हैं। यूट्यूब पर पहले कॉमेडी वीडियो अपलोड किया करती थी, ज्यादा समय का आभाव होने पर उन्होंने कॉमेडी को छोड़ अब व्लॉग वीडियो अपलोड करना शुरू किया है। Deepa Pahadi Vlog Youtube जिसमें 8 हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। वहीं फेसबुक पर भी Deepa Pahadi Vlog दीपा पहाड़ी व्लॉग पेज पर 2500 व दीपा ऐपण आर्ट Deepa Aipan Art पेज पर 1900 के करीब हैं। वहीं इंस्टाग्राम Instagram पर भी रिल्स बनाती हैं। जिसमें 8000 फॉलोवर्स हैं।
ऐपण की कुछ तस्वीरें

दीपा मटेला के बारे में जानें Deepa Matela Biography, Education, Work

दीपा मटेला का जन्म अल्मोड़ा के लोधिया में 11 मई 1988 में हुआ। दीपा की प्राथमिक से लेकर इंटर की पढ़ाई अल्मोड़ा से पूरी हुई। वर्ष 2006 में दीपा मटेला की शादी हुई। दीपा मटेला के दो बच्चे हैं, लड़की 15 साल, व लड़का 11 साल का है। अभी वर्तमान में दीपा अपने परिवार के साथ रुद्रपुर रहती हैं। करीब 13 साल से दीपा यहीं रुद्रपुर में रहकर ही ब्यूटी पार्लर चलाती है अब ऐपण पर ज्यादा समय बिताकर पूरे देश में अपना हस्त कला ऐपण से बनी वस्तुओं को बेच रही हैं।