Header Ad

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि PM Narendra Modi Mother Death

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में हुआ निधन, पीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि PM Narendra Modi Mother Death 
हीराबेन मोदी फाइल फोटो

ब्यूरो चीफ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी का आज निधन Narendra Modi Mother Heeraben Modi Death News हो गया है। हीराबेन मोदी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी अहमदाबाद अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिसके चलते 100 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम,  मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि "काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से"। हीरा बा ने आज 30 दिसम्बर 2022 को साढ़े तीन बजे सुबह अंतिम सांस ली। इस बीच पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद हीराबेन मोदी अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती थी और उनका हालचाल जानने के लिए खुद पीएम भी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया और गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। जहाँ इस दुःखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं कई बड़े दिग्गजों ने ट्वीट के माध्यम से हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.