Header Ad

Breaking News: इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट में ख़ुशी की लहर भावना का हुआ अखिल भारतीय स्तर खेलकूद में चयन

12वीं की छात्रा भावना राठौर अब अखिल भारतीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
Bhawana Rathore

ब्यूरो उत्तराखंड न्यूज़ वाणी

कपकोट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट में खुशी की लहर दौड़ी है। यहां 12वीं कक्षा की छात्रा भावना राठौर का खेलकूद प्रतियोगिता हेतु अखिल भारतीय स्तर पर चयन हुआ है। भावना अपनी पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी प्रतिभाग करते आयी है। भावना की मेहनत आखिर आज रंग लाई। भावना का अखिल भारतीय स्तर खेलकूद में चयन होने पर परिजनों में काफी खुशी है। इस अवसर पर पूरे विद्यालय में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह रावत एवं विद्यालय प्रबंधक समिति (परिवार प्र.स.) आचार्य परिवार में प्रसन्नता व्यक्त की । वही चयनित छात्रा भावना राठौर को बधाई दी। तथा शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अखिल भारतीय स्तर पर भावना को प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.