Header Ad

Breaking News: इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस

विद्यालय के करीब 600 बच्चे बाल दिवस पर उपस्थित रहे हर्षोल्लास के साथ कार्यकम किया गया
इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट

ब्यूरो उत्तराखंड न्यूज़ वाणी

कपकोट ।  विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हिचौडी कपकोट में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बच्चों द्वारा कार्यक्रम खेल में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित चंद्र लोहानी द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम में  विद्यालय में विद्या भारती के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया , जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न खेलो में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालक विनोद पांडे व कैलाश गढ़िया  द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय में 600 करीब बच्चों के साथ साथ आचार्य बंधु बहने उपस्थित रहे।

कॉलेज के बच्चे

खबर सम्बंधित वीडियो नीचे दी गयी है यहाँ वीडियो पर क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.