Header Ad

Khatima News: खटीमा में विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा जूड़ा प्रतियोगित का आयोजन किया गया

महिला जूड़ा प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार  किरण बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार गीता धामी व तृतीय पुरस्कार राधा राणा को दिया
महिला प्रतिभागी

उत्तराखंड न्यूज़ वाणी व्यूरो

खटीमा। आज सोमवार को खटीमा ब्लॉक में विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा जूड़ा प्रतियोगित का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व केंद्र संचालिका डॉली खड़का व गीता थापा ने किया।  मुख्य अतिथि महेश्वर अधिकारी ( एवीडियो ), विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रेनू जोशी, सचिव ज्योती भट्ट, कलस्टर बिगराबाग कन्हैया महिला जूड़ा प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार  किरण बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार गीता धामी व तृतीय पुरस्कार राधा राणा को दिया गया। महेश्वर अधिकारी ने संस्था की मुहीम की सराहना करते हुए कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की संस्था की मुहीम एक दिन ज़रूर रंग लायेगी। इसी के साथ कन्हैया महिला कलस्टर की अध्यक्ष रेनू जोशी ने संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया और कहा की हमारा देश स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का देश है, हम विवेकानंद जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय हित परोपकारी मुहिम मिशन जन कल्याण को और मज़बूत बनाएंगे, संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं सॉफ्ट टॉयज प्रशिक्षण केंद्र खटीमा ब्लॉक में चला रहीं हैं । विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा 20 निशुल्क शिक्षा केंद्र भी चलाए जा रहे हैं। जिसमें 425 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

प्रतिभागी 

संस्था बच्चो को नि:शुल्क स्टेशनरी भी प्रदान कराती है। समिति भारतवासियों से आह्वान करती हैं आईए स्वामी विवेकानंद जी की विचारो को जन जन तक पहुंचाकर भारतीय संस्कृति का पुनर्जागरण करने में सहयोग करें आइए हम सब मिलकर राष्ट्रहित में सहयोग करें। "महिलाओं को आत्मनिर्भर व बच्चों को शिक्षित करें" के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही हैं, इस अवसर पर चंद्रा भट्ट, किरन बिष्ट, कविता जोशी ,राधावती,बबीता मेहरा, गूंजीता मेहरा व जय श्री अधिकारी, पूनम खड़का, ज्योति भट्ट , मुस्कान , तनुजा, सुष्मिता , पूजा, दीया जोशी, सानू लोहिया, अनीता थापा आदि मौजूद रहे।