Header Ad

लोकगायिका रेखा बिष्ट व महेश कुमार का हिट मालू वीडियो गीत दर्शको को खूब आ रहा पसंद

कई दशकों से उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर काम कर रही लोक गायिका रेखा बिष्ट का हाल ही में एक और गीत रिलीज हुआ है।

खड़क सिंह मेहता

कुमाँऊनी लोक गायिका रेखा बिष्ट व महेश कुमार का इन दिनों "हिट मालू" Hit Malu वीडियो गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की खूबसूरत आवाज लोगों के दिलों में राज करती है। खूबसूरत कुमाँऊनी गीत को पहाड़ की सुन्दर वादियों में फिल्माया गया है। इस वीडियो में अक्षय नयाल व दीपा बधाणी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। रेखा बिष्ट व महेश कुमार Rekha Bisht and Mahesh Kumar के कई सुपर हिट गीत हैं जो दर्शकों की जुबां पर रहते हैं।

वीडियो एल्बम 

"हिट मालू माछ मारलो गध्यार मा, कोच्ची गाड़ की गाड़ मा, कोटड़ा गध्यार मा"। इस गीत में रोहित भंडारी ने संगीत दिया है। गीत को AR music studio में रिकॉर्ड किया गया। गीत को लोक गायिका रेखा बिष्ट ने लिखा है। कैमरामैन व निदेशक अमित डोरेमोन हैं तथा डीओपी और वीडियो एडीड अमन पोखरियाल ने किया है। वीडियो गीत को रेखा बिष्ट ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से सात अगस्त को रिलीज किया गया था। अभी तक वीडियो को सात हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.