Header Ad

माया का झमेला (संगीता भाग 2) वीडियो गीत पोस्टर हुआ रिलीज, वीडियो में Deepu "Pammu" Juyal and Preeti Lagwal ने किया है अभिनय

Maya Ka Jhamela Part 2 Deepu Pammu Juyal and Preeti Lagwal New Kumaoni Video Song माया का झमेला वीडियो गीत होगा जल्द ही रिलीज

गढ़वाली Garhwali, कुमाऊँनी Kumaoni हो या जौनसारी Jounsari सभी उत्तराखण्डी बोली भाषा के गीतों में अपना बेहरीन प्रदर्शन करने वाले दीपू जुयाल व प्रीति का एक और वीडियो गीत रिलीज होने जा रहा है। दीपू जुयाल (पम्मू) व प्रीति लगवाल ने अभी तक करीब 150 से अधिक गीतों में अपना अभिनय दिखाकर लोगों के दिलों में राज कर चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी सबसे अधिक एक साथ वीडियो में नजर आती है। बैक टू बैक गीत को मार्किट में लाने वाले कुमाऊं सुपरस्टार गायक जितेंद्र तोमक्याल व मीना राणा का एक वीडियो गीत माया का झमेला (संगीता 2) Maya Ka Jhamela जल्द ही रिलीज होने वाला है। जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। 
Maya Ka Jhamela Part 2 Poster

अब संगीत प्रेमियों की नजर इस संगीता 2 माया का झमेला गीत पर टिकी हुई है। Actor Deepu Pammu Juyal अभिनेता दीपू (पम्मू ) जुयाल ने बताया कि वीडियो गीत की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिस पर काम चल रहा है। फ़िलहाल अभी वीडियो पोस्टर जारी कर दिया गया है। ताकि सभी संगीत प्रेमियों को गीत का इंतजार रहे। माया का झमेला पहला वर्जन वीडियो गीत को लोगों ने खूब पसंद किया है। जिसके चलते जितेंद्र तोमक्याल ने माया का झमेला दूसरा वर्जन निकाल रहे हैं। पहला वर्जन वीडियो अभी लगभग 11 महीने में 8 मिलियन के करीब लोग देख चुके हैं। नयां वीडियो गीत संगीता भाग 2 वीडियो में भी बेहतरीन अभिनय किया गया है जिसे देखकर दर्शक खूब पसन्न होंगे।


उत्तराखंड के हसीन वादियों में वीडियो को फिल्माया गया है। उत्तराखण्ड न्यूज वाणी टीम हमेशा ही जिक्र करते आया है कि पहाड़ की सुंदरता को वीडियो गीत के माध्यम से देश विदेशों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कई उभरते कलाकारों द्वारा भी बेहरीन प्रदर्शन दिखने को मिल रहा है। वर्तमान समय के चलते फ़ैसन पहनावा भी बदलते जा रहा है। पर अपनी उत्तराखण्ड की बात संस्कृति को लेकर ही हमेशा बात होती है। 

माया का झमेला (संगीता भाग 2) गीत Maya ka jhamela "Sangeeta Part 2 के बारे में जानें:

कुमाऊं प्रसिद्ध गीतकार सुनील नाथ गोस्वामी ने संगीता भाग 2 गीत का वर्णन किया है। इस गीत को जितेंद्र तोमक्याल व वरिष्ठ लोक गायिका मीना राणा Jitendra Tomkyal & Meena Rana ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। संगीतकार विरेन्द्र पंवार हैं। वीडियो में अभिनय दीपू जुयाल पम्मू व प्रीति Deepu Juyal Pammu & Preeti Lagwal ने किया वीडियो निदेशक भी पम्मू जुयाल हैं । इसी के साथ वीडियो परिकल्पना प्रीति ने किया है। कैमरामैन पंकज तेजा हैं। पोस्टर को पंकज लोहिया ने बनाया है।