Header Ad

इंदर आर्या Indar Arya का 'नजर ना लगो' वीडियो गीत Nazar Na Lago video Song 5 जून को होगा रिलीज

बगडवाल म्यूजिक प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल टीम उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बहुत बेहतरीन काम कर रही है। इंदर आर्या व ज्योति आर्या का तू मेरी पहाड़न वीडियो गीत इसी यूट्यूब चैनल से 2 साल पहले रिलीज हुआ जो दर्शकों ने खूब पसंद किया।
Video Album by Indar Arya
खड़क सिंह मेहता

उत्तराखंडी सुपरस्टार गायक इंदर आर्या Singer Indar Arya का "नज़र ना लागो" वीडियो गीत Nazar na Lago Video Song 5 जून को रिलीज होगा। इंदर आर्या ने बताया कि इस वीडियो गीत को बगडवाल म्यूजिक प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जायेगा है। इस वीडियो गीत में Amit Rawat and Shivakansha Chand ने बेहतरीन अभिनय किया है। जो दर्शकों को खूब पसंद आयेगा। वीडियो को बिट्टू फोटोग्राफी द्वारा एडिड किया गया है। वीडियो गीत के निर्माता बालम बगडवाल है। कोरियोग्राफर हरषु बिष्ट हैं। नजर ना लागो गीत को सुपरस्टार सुप्रसिद्ध संगीतकार अशीम मंगोली ने बेहतरीन संगीत से सजाया है। 

इंदर आर्या के अधिक सुपरहिट गीतों में अशीम मंगली का संगीत है। अशीम मंगली ने तेरो लहँगा गीत में संगीत दिया था, जो गीत उत्तराखंड में सुपरहिट रहा, इस गीत के बाद अशीम ने उत्तराखंड के गीतों में संगीत देना शुरू किया। तभी से आज तक लगभग उत्तराखंड के संगीत जगत में सैकड़ों गीतों में अपना संगीत देकर अच्छी पहचान बना ली है। संगीत के साथ साथ अब खुद भी इंदर आर्या के साथ गीत को गाने लगे हैं। वीडियो लिपसिंग में भी इंदर आर्या व अशीम मंगोली नजर आने लगे हैं। इन दोनों की जोड़ी अभी उत्तराखंड की पहली पसंद बन चुकी है।

बगडवाल म्यूजिक प्रोडक्शन के बारे में जानें Know about Bagdwal Music Production

बगडवाल म्यूजिक प्रोडक्शन टीम द्वारा उत्तराखंड में बेहतरीन काम किया जा रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर काफी समय से पहाड़ी गीत संगीत के माध्यम से आगे बढ़ाने की कोशिश में है। इस चैनल में अभी तक 33 वीडियो अपलोड हैं। जिसमें से तू मेरी पहाड़न व जुन्याली रात मा वीडियो सुपरहिट हैं। अभी तक 3 मिलियन से भी अधिक व्यूज एक ही गीत को मिल चुके हैं। चैंनल के सभी वीडियो को अभी तक 96 लाख से भी अधिक लोगों ने देख किया है।