Header Ad

चंपावत Champawat उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी CM Pushkar Dhami ने 54 हजार वोटों से जीत हासिल की, पूरे प्रदेश में जीत का जश्न

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बची

खड़क सिंह मेहता

उत्तराखंड उपचुनाव को लेकर की इस वक्त की बड़ी खबर चंपावत से सामने आ रही है। जी हाँ उत्तराखंड के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के निर्मला गहतोड़ी को 54121 वोटों से मात दी है। दरअसल, बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी को भारी जीत मिली थी वहीं खटीमा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री धामी ही चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया। ऐसे में अब वे चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे। इस चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को वोटिंग हुई थी। जिसका परिणाम आज निकाला है।

पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखंड)

वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी की भारी बहुमत से जीत हासिल करने पर पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। हालांकि कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने चंपावत से चुनाव जीता था। धामी की खटीमा से चुनाव हार जाने का बाद ही गहतोड़ी ने अपने विधायक पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया जहां से उपचुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी लड़ सकते हैं। धामी की हार से कई विधायको ने अपनी सीट से चुनाव लड़ने की भी बात कही थी। गहतोड़ी का इस्तीफा से धामी ने चंपावत से ही उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया। जहां बम्पर वोटों से जीत हासिल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.