Header Ad

विश्व पर्यावरण दिवस को खटीमा में विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा वृक्षारोपण किया गया, Tree plantation was done by Vivekananda Jan Kalyan Samiti in Khatima on World Environment Day

पूरे विश्व भर के करीब सौ देशो में प्रत्येक वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 

खड़क सिंह मेहता

5 जून को पूरे विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, करीब सौ देशों में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर देश के हर क्षेत्र शिक्षा, खेल, स्कूलों, घरों व अन्य कई जगहों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी पर्यावरण दिवस पर रविवार को विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा केंद्र) की खटीमा शाखा में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष  में वृक्षारोपण किया गया। केंद्र संचालिका गीता थापा ने और ममता पांडेय ने सुर से सुर मिलाते हुए कहा कुदरत ने हमें बहुत कुछ दिया क्यों ना हम भी कुदरत को कुछ  वापस लौटाऐ "इसी सोच को बढ़ाते हुए आसपास और विद्यालय परिसर में पौधारोपण और उसकी देखभाल का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण करते छात्र

पर्यावरण दिवस पर संस्था के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा संस्था संकल्प करती है की पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था अपने निशुल्क शिक्षा केंद्र की 20 शाखाओं के 430 बच्चो को एक-एक पौधा देगी और उसकी जिम्मेदारी निभाने वाले बच्चो को संस्था द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ सहयोगी श्री नरेश चंद पांडे गीता थापा ममता पांडे, बच्चे व अन्य साथी मौजूद रहे|