Header Ad

रोहित भंडारी Rohit Bhandari व पूजा पंत का "गंगा गोरख्याणी" वीडियो गीत हुआ रिलीज , नताशा व राहुल का अभिनय दर्शकों को आ रहा पसंद

उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर गीत संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हार्दिक फ़िल्म के निर्माता जस पंवार द्वारा एक और वीडियो गीत गंगा गोरख्याणी किया रिलीज जो रोहित भंडारी व पूजा पंत ने गया है

खड़क सिंह मेहता

उत्तराखंड के युवा गायक, संगीतकार रोहित भंडारी व उभरती गायिका पूजा पंत का गंगा गोरख्याणी वीडियो गीत को रिलीज हो गया। इस वीडियो गीत को हार्दिक फ़िल्म यूट्यूब चैनल बैनर तले रिलीज किया गया जिस गीत ने चंद घंटों में हजारों व्यूज समेट लिए हैं। दर्शक इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे है। रोहित भंडारी की सुरीली आवाज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। माया जरा सी की अपार सफलता के बाद अब गंगा गोरख्याणी वीडियो गीत हुआ रिलीज। रोहित के बैक तो बैक वीडियो गीत रिलीज हो रहे हैं। 2022 आते ही रोहित ने गीतों की झड़ी लगा दी है। 

Video Album- Rohit Bhandari

गंगा गोरख्याणी वीडियो गीत के बारे में जानें Ganga Gorkhyani Video Song Details:

गंगा गोरख्याणी गीत रोहित भंडारी व पूजा पंत ने गाया है तथा वीडियो में उत्तराखंड की सुपरस्टार अभिनेत्री नताशा शाह, राहुल भट्ट व अमित डोरेमोन ने अभिनय किया है जो दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही है। वीडियो गीत गंगा गोरख्याणी को रोहित भंडारी ने खुद ही संगीत देकर गीत में चार चांद लगा दिए हैं। गीत गंगा गोरख्याणी को संतोष गौर ने लिखा है । वीडियो के डी ओ पी व एडिटर अमन पोखरियाल हैं। वीडियो गीत के निर्माता जस पंवार हैं। जिन्होने उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जस पंवार वरिष्ठ कलाकार भी हैं जिन्होंने उत्तराखंड के कई सुपरहिट वीडियो गीतों व फिल्मों में भी काम किया है। वीडियो निर्देशक अजय भारती हैं जिन्होंने उत्तराखंड में सैकड़ों वीडियो गीतों में अपना निर्देशन किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.