Header Ad

इंदर आर्या व ममता आर्या Indar Arya, Mamta Arya का लहंगा 4 (Lehenga 4) Song गीत हुआ रिलीज दर्शकों को खूब आ रहा पसंद

उत्तराखंड की हर शादियों में बजने वाले सबसे ज्यादा गीत इंदर आर्या के हैं जिन्होनें कम समय में बड़ी मुकाम हासिल कर तेरो लहँगा गीत से अपनी पहचान बनाई इंदर का आज लहंगा 4 वर्जन रिलीज किया गया है।
Lehenga 4 Song Album

खड़क सिंह मेहता

सुपरस्टार गायक इंदर आर्या  व ममता आर्या Singer Indar Arya, Mamta Arya का लहंगा 4 वर्जन गीत Lehenga. 4 Version Song रिलीज हो गया है। लहँगा 4 वर्जन वीडियो गीत ने 10 घण्टे में ही 22 हजार से भी ज्यादा व्यूज समेट लिए है। इंदर आर्या व ममता आर्या की जोड़ी ने इस बार भी लहँगा गीत गा कर उत्तराखंड समेत कई राज्यों में धमाल मचा दिया है। इस लहँगा 4 स्टूडियो वर्जन वीडियो गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह गीत  स्टूडियो वर्जन गीत है । इस गीत के कई लोगों ने रिल्स भी बना लिए हैं। अभी तक तेरो लहँगा, मेरो लहँगा, तेरो लहँगा छू लाल अब लहँगा गोल्डन को गोल्डन की पिछोड़ी गीत गा कर आज बृहस्पति वार को रिलीज़ किया गया है। यह गीत को इंदर आर्या ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

लहंगा 4 गीत के बारे में जानें Lehenga 4 Song By Indar Arya / Mamta Arya 

Lehenga 4 Song लहंगा 4 गीत को इंदर आर्या ने लिखा और अपनी मधुर स्वर में इंदर आर्या का साथ इस बार चर्चित गयिका ममता आर्या ने साथ दिया है। इस गीत को मशहूर संगीतकार अशीम मंगोली द्वारा बेहतरीन DJ संगीत से सजाया है, जो लोगों को नाचने पर मजबूर कर देता है। इंदर आर्या के बैक तू बैक कई सुपरहिट DJ गीत मार्केट में आ चुके हैं। अब लहंगा 4 न्यू वर्ज़न गीत को इंदर आर्या ऑफिसियल यूट्यूब चैनल Indar Arya Official Youtube Channel से रिलीज किया गया। पंकज लोहिया ने वीडियो को एडिट किया है साथ ही सनिध्या प्रोडक्शन स्टूडियो वीडियो शूट किया गया। वीडियो में इंदर व ममता आर्या ने गजब के ठुमके लगाए। जो दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। गीत को Srv स्टुडियो हल्द्वानी में रिकॉर्ड किया गया। A1 म्यूजिक फैक्टरी चंडीगढ़ में गीत का मास्टर फाइनल किया गया।