Header Ad

कपकोट kapkot की इस महिला का कान ear बंदर monkey ने काटा महिला हुई बेहोश woman fainted

बंदरो का आतंक कपकोट में भी बढ़ते जा रहा है जिसमें महिलाओं व बच्चों को सावधानी बरतनी होगी

उत्तराखंड न्यूज़ वाणी ब्यूरो
उ.न.वा. फ़ोटो

जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में बीते लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। वहीं दुलम निवासी एक महिला रविवार को अपने रिश्तेदारी में कपकोट आई। रास्ते में बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान बंदरों ने उसका कान भी काट डाला। मिली जानकारी के अनुसार दुलम निवासी 45 वर्षीय देवकी देवी पत्नी प्रताप सिंह अपनी रिश्तेदारी में रविवार को कपकोट आई थी। घर जाते समय ऐठाण पुल के पास बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। महिला के कान को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान डर से महिला बेहोश हो गई।
मौके पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, विनोद कुमार, गोविंद ऐठानी, अंकित ऐठानी ने घायल महिला को सीएचसी कपकोट पहुंचाया। डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला घर को रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने कहा क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है , बंदर ज्यादातर महिलाओं और बच्चों पर झपट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.