Header Ad

पंजीकृत संस्था स्वामी विवेकानंद आश्रम का किया गया भूमि पूजन Swami vivekanand asharam ...पढ़ें खबर

वर्तमान में स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र की 13 शाखाएँ चलाई जा रही हैं। जहाँ 338 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा व नि:शुल्क स्टेशनरी प्रदान की जाती है।

भूमि पूजन करते हुए

बीते शुक्रवार को विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद आश्रम का कमलुआगाजा मेहता में संदीप सिंह जी की 400 गज जमीन में भूमि पूजन किया गया संदीप सिंह जी द्वारा यह सेक्सजमीन  परोपकार कार्य के लिए संस्था को दान की गई हैं जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा संस्था संस्था यह स्वामी विवेकानंद आश्रम वृद्धा एवं बाल आश्रम के लिए बनाना चाहती है ताकि गरीब निर्धन असहाय मजबूरो को आसरा मिल सकें। पजीकृत संस्था विवेकानंद जन कल्याण समिति की राष्ट्रहितकारी, परोपकारी मुहिम के अंतर्गत वर्तमान में स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र की 13 शाखाएँ चलाई जा रही हैं। जहाँ 338 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा व नि:शुल्क स्टेशनरी प्रदान की जाती है।

संस्था का  उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन - जन तक पहुंँचाकर भारतीय संस्कृति सभ्यता का पुनर्जागरण करना है।  संस्था संपूर्ण भारत में और भी नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र प्रारंभ करने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजा ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सचिव अनिता सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रा साह, उप सचिव प्रिंस राज, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अरविंद, मौर्य हाईकोर्ट के वकील जगदीश चंद्रा,सुपरवाईजर तुलसी आर्या, मालती देवी, अनिता बोरा, आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.