Header Ad

इंदर आर्या व ममता आर्या Indar Arya , Mamta Arya का दयो लागो नैनीताल झोड़ा गीत Jhoda Song हुआ रिलीज लोगों को खूब आ रहा पसंद

उत्तराखंड के सुपरस्टार युवा गायक इंदर आर्या Indar Arya के गीतों की मांग हर जगहों पर है इंदर ने पारंपरिक गीत, झोड़ा चाचरी, न्योली व डीजे गीतों को अलग अंदाज में गाये हैं जो दर्शको को खूब पसंद आते हैं।

Indar Arya & Mamta arya Video Album

उत्तराखंड के चर्चित व युवा गायक इंदर आर्या व चर्चित गायिका ममता आर्या Singer Indar Arya & Mamta Arya का दयो लागो नैनीताल झोड़ा गीत Dyo Lago Nainital Jhoda Song 2 अप्रैल को रिलीज हुआ। इस झोड़ा वीडियो गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 2 दिन में 30 हजार दर्शकों ने यूट्यूब पर इस वीडियो को देख लिया है। इंदर आर्या Indar Arya के गीतों का इंतजार हर संगीत प्रेमी को रहता है। रिलीज होते ही इंदर के गीत हजारों व्यूज पार कर लेते हैं। आजकल ममता आर्या के गीत भी लोगों को पसंद आने लगे हैं। ममता के कई गीत बाजार में आ चुके हैं। वरिष्ठ लोकगायक प्रहलाद मेहरा के साथ भी ममता ने एक खूबसूरत पारम्परिक गीत छक्क छीना गाया है जो चाँदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। उस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया। 

दयो लागो नैनीताल झोड़ा गीत Dyo Lago Nainital Jhoda Song के बारे में जानें: 

दयो लगो नैनिताल Dyo Lago Nainital Song गीत का वर्णन संत कुमार ने किया है। इस झोड़ा गीत को इंदर आर्या व ममता आर्या Mamta Arya ने अपनी खूबसूरती आवाज दी है। युवा संगीतकार रोहित भंडारी ने इस झोड़ा में बेहतरीन संगीत से सजाया व बांसुरी की धुन मोहन जोशी ने दी है। इस झोड़ा को पी के स्टूडियो हल्द्वानी में नीरज उप्रेती ने रिकॉर्ड किया। वीडियो एडिटिंग बिट्टू फोटोग्राफी द्वारा किया गया। वीडियो टीम में अंकित रावत, शिवांकाश चंद, आरु टम्टा, हरहु बिष्ट अनिल आदि ।

Mamta Arya

गायिका ममता आर्या के गीत इस प्रकार से हैं Singer Mamta Arya Song 

  • मन को बाटा
  • रेशमी छोरी
  • उखोड़ा दांती (झोड़ा चाचरी)
  • हरियाँ घास (न्योली)
  • बण की घस्यारी
  • प्यारी साथेणी
  • छक्क छीना
  • सिलगड़ी का पारा चलां
  • परतिमा (झोड़ा)
  • न्योली गीत
  • बसंत ऋतु बाहर
  • दिन ढलेंगे