Header Ad

यूजर चार्ज के विरोध में मंगलवार को बागेश्वर रहेगा बंद व्यापारियों, टैक्सी यूनियन व यूथ कांग्रेस करेगी चक्का जाम...पढ़ें पूरी खबर

बागेश्वर।  यूजर चार्ज को लेकर लगातार बागेश्वर नगर में यूथ कांग्रेस व स्थानीय व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। आज सोमवार को कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में नगरपालिका द्वारा यूजर चार्ज के विरोध में 4 जनवरी मंगलवार को सम्पूर्ण नगर बंद के आवाहन पर पत्रकार वार्ता रखी गई। जिसमे सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने यूजर चार्ज हटाने की मांग की थी। 30 दिसम्बर 2021 को 1 दिवसीय उपवास रखने के बाद प्रशासन को लिखित रूप में 4 जनवरी तक यूजर चार्ज वापस लेने को कहा साथ ही इसके यह चार्ज वापस न लिया गया था मंगलवार को सभी स्थानीय दुकानें , स्कूल व यातायात सुविधाओं को बंद किये जाने का आह्वाहन किया गया था। 


कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि 30 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय उपवास के बाद प्रशासन को लिखित रूप से यूजर चार्ज वापस न लेने पर 4 जनवरी 2022 को सम्पूर्ण बागेश्वर नगर की दुकान, यातायात व स्कूल बन्द का आह्वाहन किया गया था। इस बन्द का जिला-नगर व्यापार मंडल, फड़ समिति बागेश्वर, नागरिक मंच, चारो टैक्सी यूनियन व स्कूलों ने पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा जब तक नगरपालिका यूजर चार्ज वापस नही लेती तब तक नगर का कोई भी परिवार व व्यापारी किसी प्रकार का भी यूजर चार्ज न दे।

साथ मे उन्होने कल मंगलवार को सभी व्यापारी 10 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तिराहे में पहुँचने का आवाहन किया है, जहाँ पर बागेश्वर नगरपालिका के सभी बोर्ड मेंबर व अध्यक्ष का पुतला दहन किया जाएगा व सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा। उसके बाद सभी व्यापारी एकत्रित हो कर जुलुश के रूप में नगरपालिका बागेश्वर में तालाबंदी करेंगे। आज इस पत्रकार वार्ता में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता, रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष, गोविंद चन्दोला पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, विशाल रावत जिला सचिव,सुनीता टम्टा,गीतांजलि,जयदीप कुमार,पंकज जोशी आदि मौजद थे।