Header Ad

बागेश्वर: श्रमधिकारियों द्वारा महिलाओं को सामान वितरण न किये जाने पर महिलाओं द्वारा उग्र आंदोलन की तैयारी पढ़ें पूरी खबर...

बागेश्वर। श्रम विभाग द्वारा करीब एक सप्ताह से सामना वितरण किया जा रहा है। जिससे श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थानीय श्रमिक महिलाओं को दिन प्रतिदिन बुलाया जा रहा है। बावजूद इसके भी अभी तक सामान श्रमिकों को नही बंटा जा रहा है। श्रमिक महिलाएं व कांग्रेस जिला महामंत्री बालकृष्ण द्वारा धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए भी श्रमिक अधिकारियों की कार्य मे कोई गति नही बढ़ रही है। ब्रहस्पतिवार सामान वितरण को लेकर हो रही धांधली को लेकर प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने जनपद भर के सभी श्रमिक महिलाओं को लेकर श्रम विभाग में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी तरह से विगत एक सप्ताह से श्रम विभाग में श्रमिकों को सामान बांटने को लेकर श्रम अधिकारी द्वारा श्रमिकों को भ्रमित किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है ।


कई दिनों से श्रमिक श्रम विभाग का चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं। सैकड़ों श्रमिक महिलाएं अपना काम काज छोड़कर श्रम विभाग में सामान लेने के लिए कतारों में खड़े हो रहे हैं। प्रदेश महामंत्री  बालकृष्ण ने बताया यदि श्रम अधिकारी अपनी कार्य व्यवस्था को सुव्यवस्थित नहीं करते हैं और श्रमिकों को सामान वितरित सुचार रूप से उचित स्थान पर सही समय देकर नहीं करते हैं तो वे श्रमिकों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं श्रम विभाग की होगी। इसी के साथ श्रमिक महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से हमें यह बुलाया जा रहा कि आपको सामान जल्द ही देंगे। सभी महिलाएं दूर दूर से सामान लेने के लिए पहुच रहे हैं। लाइन ने लगने के वावजूद भी हमें सामान नही दिया जा रहा है जिस प्रकार से हम सभी महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द से यह सामान महिलाओं को न दिया जाय तो हम भी आंदोलन करने के लिए तैयार है। इस पर शासन कोई सुध नहीं ले रही है।