Header Ad

विधायक बलवंत भौर्याल ने किया हरसीला से सीमा-कुमतीरा-जतरकोट 4 किमी. मोटरमार्ग का उद्धघाटन........

कपकोट । बागेश्वर के विधानसभा कपकोट में प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष सुरेश गड़िया ने अपने गांव हरसीला से सीमा-कुमतीरा-जतरकोट तक मोटरमार्ग का उद्धघाटन माननीय विधायक श्री बलवन्त सिंह भौर्याल के साथ पूजा अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सुरेश गड़िया ने बताया कि उक्त मोटरमार्ग की लंबाई 4 किमी और लागत 128.76 लाख है।

मोटरमार्ग का उद्घाटन करते स्थानीय विधायक

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसन्ती देव , ब्लाक प्रमुख गोबिंद सिंह दानू , पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, मंडल अध्यक्ष श्री गणेश सुरकाली , ओम प्रकाश ऐठानी और क्षेत्र के सम्मानित प्रधानगण व क्षेत्रीय जनता की गरिमामय उपस्थिति में रही। इसी के साथ सुरेश गड़िया ने कहा की इस मोटरमार्ग के बन जाने से गांव से जुड़े सभी माताओं, बहिनों सहित सभी ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी तथा यातायात हेतु सुगमता होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.