Header Ad

Uttarakhand : युवा गायक हरीश जोशी "हरु" का धामी ज्यू छाई रै गीत मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया विमोचन

 

गीत का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री धामी

ब्यूरोचीफ (UNV)

युवा गायक हरीश जोशी (हरु) का "धामी ज्यूं छाई रै" गीत का विमोचन मुख्यमंत्री आवाज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस गीत में उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किये जा रहे विकास का वर्णन किया गया है। इस गीत को हरीश जोशी ने अपनी मधुर स्वर से उत्तराखंड मुख्यमंत्री के चरित्र को इस गीत के माध्यम से लोगों के बीच मे प्रस्तुत किया है। इस गीत से पहले भी हरु का "मुख्यमंत्री बन गई पुष्कर धामी ज्यू" गीत आर के एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। तभी इस गीत को भी लोगों ने खूब पसंद किया। 

गीत एलबम

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इस गीत को सुना और हरु की गायकी धामी को भी पसंद आयी। हरु ने फिर उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री के प्रदेश के हित में किये जा रहे विभिन्न कार्यो को देखते हुये तथा धामी का पूरे उत्तराखंड समेत कई राज्यों तक चर्चाओं को सुनते हुए एक गीत अपने यूट्यूब चैनल हरु एंटरटेनमेंट से रिलीज किया है । यह गीत का शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने विमोचन किया। इस गीत में उत्तराखंड के जाने माने संगीतकार रणजीत सिंह ने संगीत दिया है। गीत को वेदही रिकॉडिंग स्टूडियो हल्द्वानी में रिकॉर्ड किया गया। इस गीत को हरीश जोशी ने खुद ही लिखा है। 

युवा गायक हरीश जोशी ने उत्तराखंड में कई सुपरहिट गीत लोगों के बीच  प्रस्तुत किये हैं। 

  • खिमली ईजा
  • पहाड़ ठंडो पाणी
  • फ़वां बाघा रे रीमिक्स
  • शेल्फ़ी में जहर लागछि
  • बाकर पुछड़
  • मेरी ड्यूटी बॉर्डर
  • हिट कुसुमा
  • लहँगा शेरवानी
  • ब्या करुंलो दाज्यू
  • बैठ जा भली बाना
  • ताल गाड़ माल गाड़
  • मुवानी पिथौरागढ़