Header Ad

कपकोट तहसील के सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में पांच शव बरामद हुये जबकि एक व्यक्ति का लापता होने की खबर.....

         कपकोट / बागेश्वर :  देवभूमि उत्तराखंड राज्य हर वर्ष कई तरह की मुसीबतें झेल रहा है। लगातार बढ़ती बारिश के कारण से हर जगहों पर लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। इसी तरह की घटना बागेश्वर जनपद के कपकोट ब्लॉक  सुन्दरढूंगा ग्लेशियर क्षेत्र में गये 06 लोग जो विगत दिनों हुई भारी बर्षा एवं बर्फबारी के कारण सुंदरढूंगा ग्लेशियर देवीकुण्ड में हताहत एवं लापता हो गये थे। जिनके खोजबीन एवं रेस्क्यू कार्य हेतु गई एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य सदस्यों द्वारा खोजबीन एवं रेस्क्यू कार्य कर लिया गया है । 

मृतको की फाइल फोटो

     जिसमें पाचों व्यक्ति मृत पाये गए जिनके शव एसडीआरएफ एवं अन्य सदस्यों द्वारा कड़ी मसक्कत एव मेहनत करने के बाद शवों का रेस्क्यू कार्य कर लिया गया है। हालांकि अभी तक स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू का कोई सुराग नही मिल पाया है । मृतकों के शवों को सेना के 02 हेलीकॉप्टरों के माध्यम से हेलीपैड केदारेश्वर मैदान कपकोट में उतारा गया, जहां से उन्हें कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाचों व्यक्तियों की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा की गई तथा पाचों व्यक्तियों का पोस्टमार्टम एवं पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।

        मृतक व्यक्तियों में बंगाल के जिला हावड़ा बागवान के निवासी सागर दे उम्र 27 वर्ष, चंद्रशेखर दास (32), सरित शेखर दास (35) प्रीतम राय उम्र (27) जो नदिया राजघाट के निवासी थे तथा साधुन बसाद उम्र (63) जो कोलकत्ता बिहाला का निवासी था, सभी की पहचान उनके परिजनों सुब्रोतो दे, अभिजीत राय एवं विश्वजीत दास द्वारा की गई। स्थानीय निवासी खिलाफ सिंह दानू को लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.