Header Ad

BAGESHWAR: पुलिस लाईन बागेश्वर में स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य ड्रग्स समस्या वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पढ़ें पूरी खबर......

       बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर ड्रग्स की समस्या के लिए मात्र पुलिस ही जिम्मेदार नहीं विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार आज  सोमवार को  बिपिन चन्द्र पन्त, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर की अध्यक्षता में पुलिस लाईन बागेश्वर में स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में  07  स्कूलों के 31 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ड्रग्स की समस्या के लिए मात्र पुलिस ही जिम्मेदार नहीं में कुछ छात्रों द्वारा इसके पक्ष में तथा कुछ छात्रों द्वारा इसके विपक्ष में अपना पक्ष रखा गया। 

बागेश्वर पुलिस कर्मी व छात्र छात्रएं

        इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा ड्रग्स के दुष्परिणामों, ड्रग्स को रोकने में परिवार व समाज की भागीदारी तथा बढ़ते ड्रग्स के प्रचलन की रोकथाम तथा इस प्रकार के अपराध करने वालों की धरपकड़ व उन पर कानूनी कार्यवाही किये जाने आदि के सम्बन्ध में पुलिस की जिम्मेदारी व आम जनमानस/युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किये जाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाये जाने आदि के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। 

       इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी  परमेंद्र सकलानी द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। इसी के साथ ड्रग्स व नशे के सम्बन्ध में जानकारी भी दी गई। बावजूद इसके क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बागेश्वर द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को ड्रग्स/नशे का सेवन ना करने व इसके दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा छात्रों द्वारा नशे के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्नों व कानूनी प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में विस्तार पूवर्क जानकारी दी गई। 

          कार्यक्रम का संचालन शुहेल अनवर शम्सी, प्रभारी प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय बागेश्वर द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं अजय कुमार आर्या, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बागेश्वर द्वारा की गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ सम्बन्धित स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे वाद विवाद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज में ड्रग्स के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है।