Header Ad

जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद पढ़ें पूरी खबर....

जम्मू कश्मीर:- भारत देश की रक्षा करने वाले उत्तराखंड देवभूमि के कई जवान शहीद हुए हैं। इस भारत माँ की रक्षा करते गुरुवार को आतंकी मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए थे । जिन्होंने उपचार करते समय दम तोड़ दिया। वीर दो जवानों  ने अपनी जान गवा दी है। 

शहीद विक्रम सिंह व योगंबर सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (उम्र 26) टिहरी गढ़वाल के रहने वाले है। रायफल मैन  योगंबर सिंह (उम्र 27) चमोली जिले के रहने वाले है। इन के शहीद होने पर पूरा देश दुःख व्यक्त कर रहा है। तथा देश के लोगों ने ईश्वर से दिव्यात्माओं की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह के शहीद होने पर दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिव्यात्माओं की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों जवानों ने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.