Header Ad

अभिनेत्री रुचि रावत का हिंदी वीडियो गीत "जो ख्वाब" के बाद अब " रूह " हिंदी वीडियो गीत होगा रिलीज

 

रुचि रावत (हिंदी वीडियो ) शूटिंग के दौरान

खड़क सिंह (UNV) 

      रुचि रावत उत्तराखंड संगीत जगत की उभरती अभिनेत्री है। रुचि रावत अपनी पहाड़ की संस्कृति के लिए काम कर रही है। रुचि रावत बचपन से ही कई स्टेज शो में भी अपना अभिनय दिखा चुकी है।  रुचि रावत का जन्म 18 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ। रुचि रावत कई वीडियो गीत mei  अभिनय कर चुकी है। रुचि रावत के जो वीडियो गीत रिलीज होते हैं उनका इंतजार हर संगीत प्रेमियों को रहता है । रुचि का खूबसूरत डांस लोगों को खूब पसंद आता है। 

         उत्तराखंड के पहाड़ी गीतों के साथ-साथ रुचि रावत हिंदी गीतों में अपना अभिनय दिखाने जा रही है। रुचि रावत ने "जो ख्वाब" हिंदी वीडियो गीत में अभिनय करने का मौका मिला । "जो ख्वाब" गीत 1 महीने पहले Ashu Vats यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। इस गीत को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस वीडियो गीत साथ -साथ रुचि रावत ने दूसरी  हिंदी वीडियो गीत "रूह" में भी अभिनय किया है । "रूह" वीडियो को कर्नल सुनील परमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया है । यह वीडियो जल्द ही यूट्यूब पर अपलोड किया जएगा। "जो ख्वाब" वीडियो गीत को अच्छा प्यार मिलने के बाद अब  रुचि रावत की हिंदी गीतों में भी रुचि बढ़ने लगी है।

रुचि रावत (उत्तराखंडी वीडियो) शूटिंग के दौरान

            "जो ख्वाब" वीडियो गीत में अभिनय रुचि रावत के साथ और Ashu Vats ने दिया है |  संगीत युवा संगीतकार रोहित भंडारी ने  दिया है।  इस गीत को सुनील वर्मा द्वारा लिखा है । "रूह " वीडियो  गीत में रोहित भंडारी ने संगीत दिया है। रोहित भंडारी का कहना है कि इस "रूह" वीडियो गीत में बहुत मेहनत और लगन से काम किया गया है। रुचि रावत ने इस वीडियो में अपना अभिनय कर उत्तराखंड का नाम ऊंचा किया है। इस वीडियो गीत को जल्द ही रिलीज यूट्यूब से रिलीज किया जाएगा। 

रुचि रावत सुपरहिट वीडियो गीत 

  • नन्दरे तू
  • संतु छोरी
  • माया का गीत
  • चैन करार
  • प्रीत की छम छम
  • गोरी मेरे गांव चल 
  • बिंदुली
  • तेरा खातिर 
  • रीता सयानी 
  • के भली मुखड़ी 
  • एक गाड़ी 
  • सुरमा डांड्यूं न जाई