Header Ad

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विधानसभा भवन में लोकेन्द्र कैंतुरा के वीडियो गीत का किया विमोचन..

   

मुख्यमंत्री धामी द्वारा लोकेन्द्र कैंतुरा का गीत विमोचन करते हुये

खड़क सिंह (UNV)
         गढ़वाल मंडल के उभरते युवा गायक लोकेन्द्र कैंतुरा ने भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी आधरित गीत गया । गीत वीडियो का विमोचन शानिवार को उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस गीत में उत्तराखंड रत्न सम्मानित भोले जी महाराज व माता मंगला जी द्वारा किए गए समाजिक कार्यो का उल्लेख किया गया है।

        हंस फॉउन्डेशन द्वारा पूरे प्रदेश भर में  किये गये कार्यो को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भी उनका आभार प्रकट किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने लोकेन्द्र कैंतुरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भोले जी महाराज एवं माता मंगला द्वारा हंस फाउण्डेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, के साथ ही समाज के गरीब वर्गो के कल्याण का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले समाज सेवियों के कार्यों को समाज के समक्ष लाना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है।

     युवा गायक लोकेन्द्र कैंतुरा द्वारा उत्तराखंड के सामाजिक हित में कई गीत गाये हैं। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में भी कैंतुरा ने हाल ही में एक गीत गाया है । इस गीत में नेगी द्वारा गाये एवं लिखे गीतों का सम्मान करते हुए कैंतुरा ने गीत का वर्णन किया है । इस गीत के अपार सफलता के बाद भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी के हित मे भी गीत को रिलीज किया। इस गीत में संगीत उत्तराखंड के मशहूर संगीतकार विनोद चौहान ने दिया है। इस गीत की रेकॉर्डिंग केदार स्टूडियो देहरादून में  रिकॉर्डिस्ट पवन गुंसाई द्वारा की गई। सुभाष पांडे ने इस गीत में रिदम दिया है। वीडियो की एडीड देवेन्द्र नेगी ने की है। 

गीत अलबम

           वीडियो को लोकेन्द्र कैंतुरा ने खुद ही लिखा है व गीत को अपने ऑफसीयल यूटयूब से ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रिलीज किया गया। गायक लोकेन्द्र कैंतुरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता मंगला एवं भोले जी महाराज का जनमानस की उनके द्वारा की जा रही सेवा को इस गीत के माध्यम से समाज के सामने लाने का प्रयास है। लोकेन्द्र कैंतुरा ने उत्तराखंड में कई सुपरहिट प्रस्तुतियां दी है। विमोचन में पद्मश्री जागर सम्राट बसंती बिष्ट, संगीतकार विनोद चौहान,  रेकॉरिडिस्ट पवन गुंसाई, युवा गायक कुन्दन कोरंगा व अन्य लोग उपस्थित थे।

लोकेंद्र कैंतुरा के सुपरहिट गीत 
  • होटल की नौकरी
  • उत्तराखंड की जनता
  • बौड़ी आवा 
  • पलटन बाजार
  • नंदा देवी जागर 
  • क्या जी ह्वे