Header Ad

हरीद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने की साधु संतों के लिए बड़ी घोषणा

 खड़क सिंह (UNV) 

   उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में स्थापित साधु-संतों के आश्रमों व धर्मशालाओं को बड़ी राहत देने की घोषणा की बात इस दौरे में की है। साधु-संतों इनके बिजली पानी के बिल और सीवरेज टैक्स व्यावसायिक दरों के स्थान पर घरेलू दरों पर वसूलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संतों का आशीर्वाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह मांग भी उठाई। 

मुख्यमंत्री धामी ने साधु संतों से की मुलाकात

      जिस पर मुख्यमंत्री पुष्क सिंह धामी ने कुछ ऐलान किया। जनपद हरिद्वार में ही 950 से ज्यादा आश्रम व धर्मशालाएं उनके इस एलान से अकेले तीर्थनगरी हरिद्वार में 950 से अधिक आश्रमों और धर्मशालाओं को कामर्शियल दरों से राहत मिलेगी। इस निर्णय से पूरे प्रदेश में चेरिटेबल ट्रस्ट के तहत संचालित साधु संतों धर्मशालाओं और मंदिर मठों को फायदा होगा। 

जनपद हरिद्वार के अंतर्गत आने वाले मठ, मंदिर और आश्रम-: निम्नप्रकार है-

* आश्रम  -  500

* धर्मशाला  - 400

* मठ -   25

* मंदिर  - 50

* अखाड़े -  13

         भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कांग्रेस सरकार में दरें हो गई थीं व्यावसायिक इससे पूर्व कांग्रेस सरकार में साधु संतों के आश्रमों, धर्मशालाओं, मंदिरों और मठों के गृह कर, बिजली, पानी के बिल और सीवरेज का टैक्स व्यावसायिक कर दिया गया था। जब वह शहरी विकास मंत्री बनें तो उन्होंने एक्ट में संशोधन के माध्यम से गृह कर को व्यावसायिक से घरेलू कर दिया था। लेकिन बिजली, पानी का बिल और सीवरेज का टैक्स घरेलू नहीं हो पाया था। मदन कौशिक ने राहत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।  


          इस घोषणा के तहत मौजूद साधु-संतों में खुशी की लहर उठी। मुख्यमंत्री घोषणा के बाद कार्यक्रम में उपस्थित साधु संतों के चेहरे पर चमक बिखर गई। सभी उपस्थित साधु संतों ने प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा सहयोग की सराहना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संतों के आश्रमों व धर्मशालाओं में व्यावसायिक तौर पर लिए जाने वाले कर को हम घरेलू दरों में परिवतिर्त करेंगे व आगामी समय में कुंभ के लिहाज से संत समाज का एक सम्मान समारोह भी किया जाएगा। 

Tags