Header Ad

Kapkot: विधायक सुरेश गढ़िया ने भराड़ी बाजार में व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से भेंट कर दीपावली की दी शुभकामनाएँ

कपकोट में दीपावली और धनतेरस की धूम, विधायक सुरेश गढ़िया ने भराड़ी बाजार में व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से भेंट कर दी शुभकामनाएँ

शुभकामनायें देते हुए


​कपकोट। प्रकाश, समृद्धि और खुशियों के पावन पर्व दीपावली तथा धनतेरस के शुभ अवसर पर कपकोट के विधायक श्री सुरेश गढ़िया ने भराड़ी बाजार में जनसंपर्क कर अपने देवतुल्य क्षेत्रवासियों और व्यापारी बंधुओं से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


​जीवन में सुख-समृद्धि और नई आशाओं का हो संचार

​क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि दीपों की यह जगमगाहट हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई आशाओं का उजास लेकर आए। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश जी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा क्षेत्र और प्रदेश के सभी नागरिकों पर सदैव बनी रहे। विधायक के बाजार में पहुँचने पर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

​इस अवसर पर क्षेत्र के कई विशिष्ट और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती गीता ऐठानी (नगर पंचायत अध्यक्ष), श्रीमती चम्पा देवी (सदस्य, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति), श्री ओम प्रकाश ऐठानी, श्री आनंद मेहता, श्री भुवन गड़िया (महामंत्री, किसान मोर्चा), ​श्री कुंदन गड़िया, श्री संतोष उपाध्याय, श्री प्रकाश देव, श्री हरीश कपकोटी, श्री चन्द्र सिंह कपकोटी, श्री विजय लोवियल, और श्री प्रकाश उपाध्याय सहित अनेक सम्मानित जन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.