Header Ad

Kapkot News: कपकोट विधानसभा के कांडा में 'गाउली अमर गौशाला' का भव्य शुभारंभ, विधायक सुरेश गढ़िया ने किया लोकार्पण

कपकोट विधानसभा के कांडा में 'गाउली अमर गौशाला' का भव्य शुभारंभ, विधायक सुरेश गढ़िया ने किया लोकार्पण

गौशाला का लोकार्पण करते हुए


​कपकोट (बागेश्वर)। सनातन संस्कृति और जीव सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांडा में 'गाउली अमर गौशाला' का विधिवत शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इस गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि गौमाता हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। यह गौशाला क्षेत्र के निराश्रित एवं असहाय गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ समाज में गौसेवा, करुणा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने का अहम कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि गौवंश संरक्षण और लोक परंपराओं की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाए, जिससे कपकोट को सेवा, संवेदना और संस्कारों की धरती के रूप में और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

गायों के साथ


​
​इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा सिंह कर्म्याल, ​मंडल अध्यक्ष कांडा दरवान बिष्ट, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की सदस्या चम्पा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सविता नगरकोटी , गौशाला चालक बलवंत सिंह नगरकोटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मल शाह एवं विनय कर्म्याल, आनंद बल्लभ तिवारी, आलम मेहरा, गणेश कांडपाल, हयात रावत, चंचल सिंह कर्म्याल, बालम सिंह नगरकोटी, शोभा मिश्रा, पंकज डसेला, राजेंद्र नगरकोटी, आनंद मंजिला, शंकर धपोला, कुन्दन गड़िया और मोहित नगरकोटी सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और विधायक जी द्वारा इस पुनीत एवं जनहित के कार्य में अपनी सहभागिता और सहयोग प्रदान करने वाले सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.