Header Ad

Kapkot News: कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने हरु सेम मंदिर ऐठाण में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने हरु सेम मंदिर ऐठाण में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

सुरेश गढ़िया


​कपकोट। विधायक सुरेश गढ़िया ने श्री श्री 1008 हरु सेम मंदिर, ऐठाण में आयोजित पावन पूजन कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान हरु सेम के दरबार में माथा टेककर समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा करते हुए विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि देवभूमि की पावन धरती पर स्थित हमारे मंदिर केवल आस्था के केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं। इन पवित्र स्थलों पर पहुंचकर मन को जो असीम शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है, वह सदैव समाज सेवा के लिए नई प्रेरणा प्रदान करती है। 


​पूजन कार्यक्रम के बाद विधायक ने स्थानीय माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं सम्मानित बड़े-बुजुर्गों से आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनता से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन उनके लिए सदैव सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा और ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। ​इस पावन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से ​श्रीमती गीता ऐठानी (नगर पंचायत अध्यक्ष), श्री खीम सिंह ऐठानी (मंदिर कमेटी अध्यक्ष), डॉ. दयाल ऐठानी, ​डॉ. हरीश ऐठानी, श्री पूरन चंद्र जोशी (मुख्य पुजारी), श्री ओम प्रकाश ऐठानी, श्री हरसन ऐठानी ​इनके अतिरिक्त मंदिर समिति के तमाम पदाधिकारी, बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुजन एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.