उत्तराखंड के बागेश्वर में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं तैयारियां
![]() |
| जिलाधिकारी बागेश्वर निरीक्षण के दौरान |
आगामी विधानसभा निर्वाचन को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत जनपद में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को कोषागार के समीप स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी केंद्र पर सभी पुख्ता इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में पर्याप्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अग्निशमन उपकरणों की मुकम्मल व्यवस्था। केंद्र पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था। एफएलसी केंद्र के भीतर मोबाइल फोन और अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी कार्यक्रम की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।


Thank You