Header Ad

कपकोट में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: दो जूनियर हाईस्कूल हुए उच्चीकृत, क्षेत्र में खुशी की लहर

कपकोट में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात: दो जूनियर हाईस्कूल हुए उच्चीकृत, क्षेत्र में खुशी की लहर

विधायक गढ़िया का जताया आभार



​कपकोट। विधानसभा क्षेत्र कपकोट में शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के दो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को हाईस्कूल में उच्चीकृत (अपग्रेड) कर दिया गया है। इस सौगात से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वाछम – अब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) के रूप में संचालित होगा। वहीं दूसरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, धन्यारी – अब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) के रूप में संचालित होगा। अब ​स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि ​इस ऐतिहासिक निर्णय से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों के लिए घर के पास ही शिक्षा के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे। अब बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी तथा अभिभावकों की परेशानियां भी कम होंगी।
इस मौके पर प्रदेश मुख्यमंत्री धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार जताया है। ​इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
"माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी के मार्गदर्शन और सहयोग से कपकोट को विकास के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनाने का हमारा संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.