Header Ad

बागेश्वर के कांडा-कपकोट में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के आमंत्रण में मनाया गया भव्य रक्षाबंधन पर्व; हजारों की संख्या में उमड़ी जनसैलाब

बागेश्वर के कांडा-कपकोट में मनाया गया भव्य रक्षाबंधन पर्व; हजारों की संख्या में उमड़ी जनसैलाब, ऐतिहासिक बना आयोजन Bhoopesh Upadhyay


दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय


बीते रविवार को जनपद बागेश्वर की विधानसभा कांडा-कपकोट में रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद खास और अनूठे अंदाज में मनाया गया। उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के आमंत्रण पर आयोजित इस भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में कांडा कमस्यार सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ लगभग 5200 महिलाओं और 1300 पुरुषों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को एक यादगार और ऐतिहासिक बना दिया। यह बागेश्वर जनपद का अब तक का सबसे अद्भुत और अकल्पनीय कार्यक्रम बन गया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

चारों ओर उत्साह, बहनों के चेहरों पर खुशी और जनता का उमड़ा जनसैलाब यह साफ बयां कर रहा था कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और अपनत्व का एक बड़ा उत्सव था। दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय जी ने इस पावन अवसर पर क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और सभी को शुभकामनाएँ दीं। विधानसभा कपकोट के कांडा की धरती पर उमड़ी इस भीड़ ने यह साबित कर दिया कि जब लोग दिल से जुड़ते हैं, तो कोई भी आयोजन एक इतिहास बन जाता है। भूपेश उपाध्याय जी द्वारा आयोजित यह रक्षा बंधन कार्यक्रम इतिहास में दर्ज हो गया है, जहाँ हज़ारों बहनें उन्हें राखी बाँधने पहुँचीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.