Header Ad

बेरीनाग के भगवान सिंह मेहरा का NDA-2026 में चयन, संघर्ष और मेहनत से रचा सफलता का इतिहास Bhagwan Mehra

बेरीनाग के भगवान सिंह मेहरा का NDA-2026 में चयन, संघर्ष और मेहनत से रचा सफलता का इतिहास, आर्थिक संकट भी नहीं रोक सका हौसला, भगवान सिंह मेहरा बने NDA कैडेट। Bhagwan Mehra NDA

Bhagavan Singh Mehra NDA


बेरीनाग। साधना इंटर कॉलेज, बेरीनाग के होनहार छात्र भगवान सिंह मेहरा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)-2026 में चयनित होकर अपने विद्यालय, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है। ग्राम दौलीगाड़ (पोस्ताला) निवासी भगवान सिंह मेहरा की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। भगवान सिंह मेहरा वर्ष 2025 में साधना इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर उत्तराखंड की राज्य मेरिट सूची में भी स्थान बना चुके हैं। अब एनडीए में चयन के साथ उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।


कठिन हालात के बीच हासिल की बड़ी सफलता

भगवान की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान उनके पिता त्रिलोक सिंह मेहरा का स्वास्थ्य अचानक गंभीर रूप से खराब हो गया और उनकी नौकरी भी चली गई। परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, लेकिन भगवान ने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। माता गोदावरी देवी के स्नेह, माता-पिता के आशीर्वाद और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने देश की प्रतिष्ठित सैन्य परीक्षा एनडीए में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कठिनाइयाँ भी छोटी पड़ जाती हैं।


विद्यालय में खुशी का माहौल

भगवान सिंह मेहरा की इस उपलब्धि से साधना इंटर कॉलेज परिवार में उत्सव का माहौल है। विद्यालय की प्रबंधक चम्पा पंत और प्रधानाचार्य पंकज पांडे ने उन्हें एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि भगवान की सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। प्रधानाचार्य पंकज पांडे ने कहा कि "जीवन में परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प अटूट हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। भगवान ने इसे सच साबित कर दिखाया है।" क्षेत्रवासियों और विद्यालय परिवार ने भगवान सिंह मेहरा को उनकी इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.