कपकोट के बदियाकोट स्थित माँ भगवती मंदिर के कायाकल्प को मिली बड़ी सौगात, ₹115.46 लाख की परियोजना स्वीकृत
 |
| बदियाकोट मंदिर |
कपकोट: कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के ऐतिहासिक बदियाकोट स्थित माँ भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए 'मानसखंड मंदिर माला मिशन' के अंतर्गत ₹115.46 लाख (एक करोड़ पंद्रह लाख छियालीस हजार रुपये) की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस बड़ी सौगात के साथ ही प्रथम चरण के रूप में ₹69 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
गााँव के लोगों और विधायक सुरेश गढ़िया के प्रयासों से मिली सफलता
क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कपकोट के विधायक श्री सुरेश गढ़िया के सतत प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि विधायक जी के इस सक्रिय सहयोग से न केवल क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार भी होगा।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बदियाकोट स्थित माँ भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण से इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में बेहतर बुनियादी ढांचा, यात्री सुविधाएं और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। स्थानीय जनमानस का मानना है कि यह कार्य न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल
परियोजना की स्वीकृति और धनराशि जारी होने की खबर से कपकोट विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने विधायक सुरेश गढ़िया का आभार व्यक्त करते हुए माँ भगवती से उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने इस पहल को जनभावनाओं का सम्मान और क्षेत्र के विकास के प्रति विधायक की प्रतिबद्धता करार दिया है।