चन्दन हॉस्पिटल ने रचा नया इतिहास, पाँच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ हासिल कर बढ़ाया गौरव
![]() |
| Chandan Hospital Haldwani |
हल्द्वानी स्थित चन्दन हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा और आधुनिक चिकित्सा मानकों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ और प्रमाणन प्राप्त किए हैं। अस्पताल की इस उपलब्धि को उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। अस्पताल को प्राप्त मान्यताओं में एनएबीएच (NABH) एक्रेडिटेशन, एनएबीएल (NABL) एक्रेडिटेशन, डायलिसिस सेवाओं के लिए क्वालिटी एक्रेडिटेशन इंस्टीट्यूट (QAI) मान्यता, सीएसएसडी सर्टिफिकेशन (CAHO) तथा एनएबीएच इमरजेंसी सर्टिफिकेशन शामिल हैं। ये सभी प्रमाणन अस्पताल द्वारा मरीज सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं, प्रयोगशाला गुणवत्ता, स्टेरिलाइजेशन प्रक्रियाओं और क्लिनिकल प्रोटोकॉल में उच्चतम मानकों के पालन को दर्शाते हैं।
अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और उत्तराखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, नैतिक, किफायती और एविडेंस-बेस्ड स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी हेल्थकेयर उत्कृष्टता और मरीजों की सर्वोत्तम देखभाल के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन मान्यताओं का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलेगा, क्योंकि इससे पारदर्शी चिकित्सा पद्धति, प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा उपचार, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
अस्पताल ने इस सफलता का श्रेय क्वालिटी विभाग, संक्रमण नियंत्रण टीम, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों और प्रशासनिक कर्मचारियों के समर्पण और टीमवर्क को दिया। आधुनिक तकनीकों, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सेवाओं और मरीज-केंद्रित सुविधाओं के साथ चन्दन हॉस्पिटल ने उत्तराखंड के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी पहचान को और मजबूत कर लिया है।


Thank You