कत्यूर महोत्सव की 'स्टार नाइट' में ललित मोहन जोशी और दर्शन फर्स्वाण के गीतों में थिरके दर्शक
![]() |
| कत्यूर महोत्सव |
पौराणिकता और अटूट आस्था की प्रतीक कत्यूर घाटी में आयोजित 'कत्यूर महोत्सव' की स्टार नाइट एक यादगार अनुभव बन गई। जन-जन की आस्था और उत्साह के संगम के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने कत्यूर घाटी के कण-कण को अपनी मधुर धुनों से सराबोर कर दिया।
लोक गायकों ने बिखेरा जादू:
महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी और दर्शन फर्स्वाण रहे। उनके लोकप्रिय गीतों पर पूरा मैदान झूम उठा और देर रात तक दर्शक लोक संस्कृति की स्वर लहरियों पर थिरकते नजर आए। फौजी ललित मोहन जोशी ने रायफल मेरी, पिंगली साड़ी, लहंगा जैसे अपने कई सुपर हिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी वहीं दूसरी तरफ दर्शन ने अपने गीतों की शानदार प्रदर्शन किया। बाल कलाकार नीतू लोहिया और सबसे कम कद के कलाकार लच्छू पहाड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। लोक गीतों ने पूरे माहौल को उमंग और जबरदस्त उत्साह से भर दिया।
![]() |
| Singer Fouji Lalit Mohan Joshi |
एकता और संस्कृति का प्रतीक:
कत्यूर महोत्सव न केवल क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति को सहेजने का एक माध्यम बनकर उभरा है, बल्कि इसने एकता, पहचान और पर्यटन को भी एक नई दिशा दी है। इस सफल स्टार नाइट के साथ ही आयोजन का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर कपकोट के विधायक श्री सुरेश गढ़िया जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया जी, मंत्री शिव सिंह बिष्ट जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्य जी, नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती गीता ऐठानी जी और ब्लॉक प्रमुख श्री किशन बोरा जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए कलाकारों, प्रशासन और कत्यूर घाटी की सम्मानित जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। बाबा बैजनाथ जी और माता कोट भ्रामरी जी से प्रार्थना की गई कि कत्यूर घाटी की यह गौरवशाली संस्कृति इसी तरह फलती-फूलती रहे।


