Header Ad

Bageshwar: ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्थाएं मिलीं चाक-चौबंद

ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्थाएं मिलीं चाक-चौबंद

निरीक्षण करते हुए


​बागेश्वर। निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और रख-रखाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (ADM) एनएस नबियाल ने ईवीएम वेयरहाउस का विधिवत मासिक निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने पाया कि वेयरहाउस में रखी गई सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें डबल लॉक व्यवस्था के तहत पूरी तरह सुरक्षित हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वेयरहाउस की सील और लॉकिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की गई।

​सुरक्षा उपकरणों का हुआ रियलिटी चेक

​एडीएम नबियाल ने केवल मशीनों की ही नहीं, बल्कि पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। 


​सीसीटीवी निगरानी: कैमरों की लाइव फीड और रिकॉर्डिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली को परखा गया।


​अग्निशमन यंत्र: आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरणों की एक्सपायरी और वर्किंग कंडीशन की जांच की गई।


​मानक अनुपालन: निरीक्षण के अंत में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं।


​प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रतिनिधि गोबिंद गिरी की उपस्थिति में वेयरहाउस का मुआयना किया गया।
​निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.