Header Ad

Big News: राज्य सरकार ने लोक कलाकारों को दिया बड़ा तोहफा, कर दी यह बड़ी घोषणा.. आप भी पढ़ें

Big News: राज्य सरकार ने लोक कलाकारों को दिया बड़ा तोहफा, कर दी यह बड़ी घोषणा.. आप भी पढ़ें

बड़ी घोषणा 


राज्य सरकार ने उत्तराखंडी लोक कलाकारों के लिए बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है। अब उत्तराखंड के वृद्ध और अस्वस्थ लोक कलाकारों को सरकार की ओर से हर महीने 3000 रूपये बढ़ाकर 6000 रुपए की पेंशन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि कला और संस्कृति हमारी पहचान हैं, इन्हें संजोकर रखना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि अब लोक कलाकारों को मिलेगा सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह निर्णय उन कलाकारों के सम्मान और सहयोग के लिए लिया गया है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कला और संस्कृति के संरक्षण में समर्पित कर दी। सरकार के इस कदम से राज्य के सैकड़ों लोक कलाकारों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने ये भी घोषणा की है कि उत्तराखंड संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध लोक कलाकारों को अब नियमित मानदेय दिया जायेगा। सीएम ने कहा सरकार हर जिले में एक ऑडिटोरियम का निर्माण करवाएगी। साथ ही, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए एक राज्य स्तरीय संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा। सीएम ने बताया कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में भी एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय बनाया जाएगा। इस खबर को लेकर कलाकरों की उम्मीदें जग गयी हैं। और सरकार का यह निर्णय जल्द ही लागू होने की आशा कलाकरों को जगयी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.