Header Ad

व्यापार मंडल कांडा के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए विधायक गढ़िया

व्यापार मंडल कांडा के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए विधायक गढ़िया

शपथ ग्रहण समारोह 


व्यापार मंडल के सम्मानित अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल कांडा समस्त व्यापारी बंधुओं के हितों, उनकी भावनाओं और आशाओं के अनुरूप मजबूती से कार्य करेगा और कांडा क्षेत्र की प्रगति और उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी शामिल हुए और उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री हीरा सिंह कर्म्याल, मंडल अध्यक्ष कांडा श्री दरबान बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती सविता नगरकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री मनोहर राम, श्री हयात सिंह, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी शाह, श्री भगवान माजिला, श्री हिमांशु कांडपाल, सचिव श्री राजू पांडे, उप सचिव श्री कुशाल सिंह, कोषाध्यक्ष श्री कुंदन नागरकोटी, मीडिया प्रभारी श्री महेश पांडे, श्री सोनू पंत, श्री विजय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.