Header Ad

विधायक गढ़िया ने सौंग-मुनार मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर क्षत्रिग्रस्त मोटर मार्ग को यातायात के सुचारू संचालन के लिए तत्काल खोलने के लिए किया निर्देशित

विधायक गढ़िया ने सौंग-मुनार मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर क्षत्रिग्रस्त मोटर मार्ग को यातायात के सुचारू संचालन के लिए तत्काल खोलने के लिए किया निर्देशित

निरीक्षण


इन दिनों पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ती बारिश से कई जगहों में भारी नुकसान हुआ हैं। वहीं बात करे मोटर मार्गों की कई सड़कें बरसात में धस जाती हैं। इस दौरान स्थनीय प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित विभागों को अवगत कराया जाता हैं। लगातार बारिश के चलते कपकोट विधानसभा के कुछ सड़कें बंद हो गयी हैं जहाँ लोग यातायात सुविधा से वंचित हैं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया भी सड़कों के निरीक्षण के लिए निकले और उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कपकोट में हो रही लगातार भारी बारिश व अतिवृष्टि से अवरुद्ध सौंग-मुनार मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर क्षत्रिग्रस्त मोटर मार्ग को यातायात के सुचारू संचालन के लिए तत्काल खोलने के लिए निर्देशित किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों से आपदा के दौरान हुए नुकसान व मरम्मत कार्यों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए एवं मरम्मत कार्यों के आगणन गठित करने के दिशा निर्देश दिए। 

साथ ही विधायक गढ़िया ने बताया कि मैं आपके सहयोग हेतु हर समय उपलब्ध हूँ और आप लोगों के बीच एक भाई एक बेटे के रूप में दिन-रात खड़ा रहूँगा। मैं समस्त क्षेत्रवासियों के अपील करता हूँ कि आपदा के इस कठिन समय में संयम से कार्य करें एवं अनावश्यक रूप से आवाजाही से बचे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान तहसीलदार लोहनी, अधिशासी अभियंता PMGSY अंबरीष रावत, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र कुमार, ओम प्रकाश ऐठानी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी,  हरसन ऐठानी, संतोष उपाध्याय, करम सिंह दानू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.