Header Ad

बागेश्वर सरयू नदी में डूबने से एक किशोर की गयी जिंदगी, होली की ख़ुशी मातम में बदला

बागेश्वर सरयू नदी में डूबने से एक किशोर की गयी जिंदगी, होली की ख़ुशी मातम में बदला

किशोर की गयी जिंदगी


अभी अभी बागेश्वर जिले से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। होली पर्व के बीच सरयू नदी एक किशोर नहाने के लिए गया। इसी दौरान नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित जोशी पुत्र केवलानन्द जोशी उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी जीतनगर, बागेश्वर बुधवार को सरयू नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। 

अक्सर सरयू नदी में युवकों की डूबने की खबर आये दिन आते रहती है। आज बुधवार को एक दुःखद घटना फिर जिले के जीतनागर से आयी है। सूचना के बाद आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि किशोर की मौत हो गई है। अभी और जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.