Header Ad

कपकोट। भाजपा ने गीता ऐठानी व कांग्रेस ने धना बिष्ट को दिया टिकट, किसको मिलेगी नगर पंचायत की जिम्मेदारी?

कपकोट। भाजपा ने गीता ऐठानी व कांग्रेस ने धना बिष्ट को दिया टिकट, किसको मिलेगी नगर पंचायत की जिम्मेदारी?

गीता व धना बिष्ट


उत्तराखण्ड प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में दिनांक 26 दिसम्बर 2024 को भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में संपन्न हुई थी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा एवं प्रदेश चुनाव समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। तभी भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति ने होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बागेश्वर से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, कपकोट से गीता ऐठानी और गरूड़ से ललिता वर्मा को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अब देखना होगा की इस बार बागेश्वर की जनता पूर्व में रहे नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल को नगर की जिम्मेदारी देते हैं या फिर कांग्रेस पार्टी के युवा उम्मीदवार कवि जोशी को। कवि जोशी  व्यापार मंडल अध्यक्ष बागेश्वर भी हैं अब जनता के हाथ में है कि किस पर फैसला करती है वहीं कपकोट के गीता ऐठानी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है जबकि कांग्रेस ने धना बिष्ट को। पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट की पत्नी पर ही कांग्रेस में विश्वास कर टिकट दिया है। अब देखना होगा कि कपकोट की नगर पंचायत की कुर्सी किसको मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.